*महिला कांग्रेस ने बांटे सेनेटरी नैपकिन*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली: कोरोना महामारी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने गरिमा अभियान की शुरुआत की ।जिसके अंतर्गत राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज के निर्देशानुसार पाली जिले में जवाली में प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस डिम्पल राठौड़ व पंचायत समिति सदस्य ,नेता प्रतिपक्ष रेखा परिहार द्वारा गरीब व जरूरतमंद महिलाओ को सेनेटरी किट्स वितरण किये गए जिसके लिये महिलाओ ने महिला कांग्रेस का आभार जताया।रानी पंचायत प्रतिपक्ष नेता रेखा परिहार ने कहा कि लॉक डाउन के समय में गरीब महिलाओं के पास खाने-पीने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ऐसे में मासिक धर्म स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। महिला कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रत्येक जिले में गरिमा कार्यक्रम के तहत गरीब महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन व साबुन वितरण किया जाएगा।और कहा कि गरिमा अभियान महिलाओ के लिए मददगार साबित हो रही है
Tags
pali