चाकसू क्षेत्र में एक महिला की आई कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट

चाकसू क्षेत्र में एक महिला की आई कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट

एक आईना भारत/अशोक प्रजापत

चाकसू/अशोक प्रजापत-      चाकसू उपखंड क्षेत्र के गांव जयसिंहपुरा निवासी 57 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही गांव के लोगो व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वही चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुॅची। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 57 वर्षीय महिला प्रेम देवी बीमार होने के कारण पिछले आठ दिन से एस.एम.एस हॉस्पिटल जयपुर में भर्ती थी। हॉस्पिटल में उसके नजदीक वाला मरीज़ कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण सोमवार को प्रेम देवी की कोरोना जांच करवाई गई जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटव आई। चिकित्सा विभाग टीम द्वारा फिलहाल पॉजिटिव महिला की जांच पड़ताल व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है वही परिवार वालो के सेम्पल लेकर उनकी जांच करवाई जायेगी।
और नया पुराने