खरोकडा में युवाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस

*खरोकडा में युवाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस*

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

पाली : कोरोना काल में शारीरिक दूरी पालन करने के लिए खौड मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकडा ,भाजपा कार्यकर्ताओं और गांव के युवाओं ने मुख्य मैदान में योगा कर अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया। जहां अर्जुन लाल नागरिया ने योग के टिप्स दिए। वर्ष 2015 से लगातार मनाए जा रहे योग दिवस के मौके पर इस बार कोविड-19 की वजह से भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर पर ही योग दिवस मनाने का निर्णय लिया था।पत्रकार अशोक राजपुरोहित ने कहा कि योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है कोरोना से बचाव के लिए योग कारगर है। देश कोरोना संकट से जूझ रहा है कोरोना काल में बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता का महत्व लोगों ने समझ लिया है। योग इम्यूनिटी बढाने का एक सशक्त माध्यम बनकर लोगों को लुभा रहा है अशोक राजपुरोहित ने कहा है कि लाॅकडाउन और इसके बाद योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने वाले लोगों की संख्या में बढोत्तरी हुई है
और नया पुराने

Column Right

Facebook