घाणा निवासी युवा पत्रकार राजपुरोहित बनें राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष
निजी संवाददाता
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संघठन ने दिया नियुक्ति पत्र
आहोंर :- उपखंड क्षेत्र के घाणा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा पत्रकार कैलाश सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संघठन ने राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया! संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया! राजपुरोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त देने पर राजपुरोहित समाज सहित मिडिया टीम के पत्रकारों ने राजपुरोहित को बधाई व शुभकामनाएँ दी!
सालों से समाजसेवा व सामाजिक संगठनों में सक्रिय
सामाजिक कार्यकर्ता व युवा पत्रकार कैलाश सिंह राजपुरोहित, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश मिडिया प्रभारी राजस्थान राज्य के पद पर कार्य कर रहे हैं एवं भगवा स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी भी है । केन्द्रीय मानवाधिकार संगठन के सदस्य भी है साथ ही कई संगठन कई मीडिया लाइन में कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
Tags
ahore