शहिदों की दी श्रंद्धांजलि, चीन के खिलाफ प्रदर्शन

 शहिदों की दी श्रंद्धांजलि, चीन के खिलाफ प्रदर्शन 
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- गलवान  में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को राजपुरोहित समाज के युवाओं की ओर से श्रंद्धांजलि दी गई! इसके साथ ही चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया! सवाई सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शहर में एकत्रित हुए। औऱ चीन के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन किया। चीन द्वारा धोखे से हमारे सैनिकों को मारने पर पूरे देश मे गुस्सा पनप रहा है। और चीन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को लेकर पूरा देश एकजुट है। राजपुरोहित समाज के युवाओं ने चीन के खिलाफ वीर शहीदों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। चीन को सबक सिखाओ सबक सिखाओ सबक सिखाओ। आम आदमी का एक ही नारा चीन से अब करो किनारा। आदि जोरदार नारे लगाये। और चीन से सभी आर्थिक व व्यापारिक संबंध जल्द से जल्द खत्म करने की माँग की। और चीन से फिलहाल जो भी डील की हुई है। उसे भी यथाप्रभाव समाप्त करे। औऱ उस पर कड़े प्रतिबंध लगाये। और जनता भी चीन को अपने स्तर पर सबक सिखाने को तैयार है। हम सभी चीन द्वारा निर्मित सभी प्रकार के सामान का बहिष्कार करेंगे। और अपनी सेना व सरकार का भरपूर सहयोग करेंगे।इस मौके पर महिपाल सिंह, सवाई सिंह,उदय सिंह,गोविन्द सिंह,दिनुपाल सिंह,कल्पेश, जेठू सिंह, अभय सिंह, श्रवण सिंह आदि मौजूद थे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook