सत्यनारायण चांदा बने भीम आर्मी चाकसू के उपाध्यक्ष

सत्यनारायण चांदा बने भीम आर्मी चाकसू के उपाध्यक्ष

एक आईना भारत/अशोक प्रजापत

चाकसू/अशोक प्रजापत-       भीम आर्मी राजस्थान के कार्यकारिणी विस्तार करते हुए जयपुर जिला अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल के आदेशानुसार व विधानसभा अध्यक्ष हेमराज बैरवा की अनुशंसा पर सत्यनारायण चांदा (मीणा) को चाकसू विधानसभा क्षेत्र भीम आर्मी उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चाकसू से सत्यनारायण चांदा को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है हम सभी मिलकर संविधान के दायरे में रहकर हमारे अधिकारों की रक्षा और समाज के हितों के लिए कार्य करेंगे। सत्यनारायण चांदा को कार्यकारिणी ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
और नया पुराने