भीनमाल- भाजपा के जनसंवाद रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया संबोधित

*भीनमाल- भाजपा के जनसंवाद रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया संबोधित*

एक आईना भारत
रिपोर्ट पदमा राम

एंकर
भाजपा के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान जनसंवाद रैली के जिला स्तरीय बैठक को सांसद देवजी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने सम्बोधित किया। वर्चुअल रैली के मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा सम्बोधित किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की 1 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 साल में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। वह भारत-चीन सीमा सीमा विवाद पर बलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला स्तरीय जनसंवाद रैली में सांचौर पूर्व विधायक जीवा राम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी,जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व मंत्री निःशक्त जन आयुक्त धन्नाराम राजपुरोहित भाजपा नगरध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, प्रधान धुखा राम राजपुरोहित, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सांवला राम देवासी,पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी,जोरावर सिंह राव,भरतसिंह भोजाणी, जुंजाणी मंडल अध्यक्ष टिकमसिंह, चन्दन सिंह भोजाणी,जिला उपा अध्यक्ष भेरुदान चारण,जिला महामंत्री मंजी राम चौधरी, जिलामंत्री प्यारीदेवी राणा,छेलसिंह देवल, पार्षद प्रवीण दवे, पहाड़ सिंह राव बोरली, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी तैय्यब बागवान, लता व्यास, हस्तु जीनगर,भाजपा महामंत्री प्रकाश मेघवाल, जिला उपा अध्यक्ष विरध सिंह पांथेडी, महेंद्र जीनगर, मनीष दवे सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने