11 वे जन्मदिन को गोशाला में गो सेवा करके मनाया
एक आइना भारत / प्रकाश इन्दलिया
नागौर के मुण्डासर ग्रामपंचायत के सरपंच
विरेंद्रपाल सिंह कड़ेला ने पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ भारतीय संस्कृति को अपना कर अपने पुत्र शीशपाल सिंह कड़ेला का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वस्तरीय गौं चिकित्सालय पहुंचकर अपने सुपुत्र का तुलादान करवाकर गायों को हरा चारा खिलाया।
गौ सेवक कड़ेला ने बताया कि, गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। युवाओं को व अभिभावकों को अपने बच्चों का जन्मदिन होटलों में जाकर पार्टी कर मनाने की बजाए गौ शाला में गौ माता की पूजा कर मनाना चाहिए। इससे बच्चों में संस्कार आते हैं। उन्होंने बताया कि, पिछले काफी समय से व गायों की सेवा का कार्य करते आ रहे हैं। सुपुत्र के जन्मदिन के मौके पर कड़ेला ने अपने हाथों से गायों को हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने विश्वस्तरीय गौ चिकित्सालय द्वारा की जा रही गायों की सेवा कार्य के प्रशंसा की।
Tags
nagaur