केंद्र सरकार द्वारा गहलोत समर्थकों पर दुर्भावना पूर्वक ई डी और आयकर विभाग की कार्यवाई करना लोकतंत्र पर कुठाराघात - शिशुपाल सिंह
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
सुमेरपुर /पाली:आज केंद्र सरकार के इशारों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सगे भाई अग्रसेन गहलोत के यहाँ व गत दिनों समर्थको सहित कांग्रेसी नेताओं पर ईडी ओर आयकर की कार्यवाई करवा कर राजस्थान में केंद्र सरकार कांग्रेस के विधायकों व समर्थको में डर व भय का माहौल पैदा कर भाजपा की सरकार थोपना चाहती है।
केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से देश की स्वायत संस्थाओ व केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और प्रदेश में डर का वातावरण पैदा करने की कोशिश को जा रही हैं यह लोकतंत्र के लिए कुठाराघात है , जहा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से ग़ुज़र रहा है उस पर ध्यान देने की बजाय भाजपा राजस्थान में जनता द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है यह स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए शुभ संकेत नही इस दौरान निम्बाडा ने कहा कि केंद्र सरकार कितना भी प्रयास कर ले यह मध्यप्रदेश या कर्नाटक नही है यह राजस्थान है यहाँ की जनता अशोक गहलोत के साथ है, यह वीरो की भूमि है यहाँ के विधायक डरने वाले नही है प्रदेश के 8 करोड़ लोग घबराने वाले नही है और निम्बाडा ने कहा कि केंद्र सरकार दवाब डालने का हथकंडा अपनाना बन्द करे।
Tags
pali