मनादर गांव के कावड़िये कर आये कही हज़ार साल पुराने वोवेश्वर महादेव का जलाभिषेक
एक आईना भारत सिरोही
हितेश कुमार रावल
कैलाशनगर | समीप मनादर गांव के कावड़ यात्रा संघ ने सावन माह के तीसरे सोमवार को सुबह पांच बजे अपने गांव के रामदेव मंदिर से श्री श्री 1008 श्री हीरा पुरीजी महाराज के द्वारा कावड़ यात्रा संघ के कावड़ियों को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए,संघ को रवाना किया। उसी दिन सुबह आठ बजे झाड़ोलीवीर स्थित झाडोला पर्वत पर कही वर्षो पुराना शिव मंदिर है, जिसे श्री वोवेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। जहा भोलेनाथ के भक्त दर्शन के लिए पैदल कावड़ संघ यात्रा शिव के धाम पहुंच कर सभी कावड़ियों ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर दर्शन का लाभ लिया। मनादर कावड़ यात्रा संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने कांवरिया बोल बम के नारे लगाये। यात्रा के दौरान यात्रा संघ के कार्यकर्ता पंडित कैलाश रावल ने बताया कि वोवेश्वर महादेव के जलाभिषेक कर यात्रा अपने गांव मनादर पहुंचेगी। उपस्थित कोठर महंत श्री हिरापुरीजी महाराज व संघ कार्यकर्ता के रूप में कावड़ियों के जगह जगह व्यवस्था की देख भाल विशाल रावल की अहमभूमिक रही वही उपस्थित पंडित कैलाश रावल, मांगीलाल पुरोहित, अशोक पुरोहित, अभिषेक रावल, दिनेश माली, शांतिलाल पुरोहित , विशाल रावल, आकाश रावल आदि कही लोग मौजूद रहे।
Tags
sirohi