प्रजापति समाज के लोग घर-घर में मनाये श्री भगवान दक्ष प्रजापति महाराज जयंती

भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज जयन्ती 

प्रजापति समाज के लोग घर-घर में मनाये श्री भगवान दक्ष प्रजापति महाराज जयंती

एक आईना भारत/अशोक प्रजापत

चाकसू/अशोक प्रजापत-    राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान प्रदेश हर वर्ष की भांति श्री भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज जयन्ती आषाढ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) को प्रजापति/कुम्हार समाज में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है कई जगह तो शोभा यात्राा भी निकाली जाती है। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा ने कहा कि इस वर्ष कोरोना वैश्विक महामारी संकट के कारण सम्पूर्ण राजस्थान में शोभा यात्रा, रैली व समारोह नहीं मनाया जायेगा। क्योंकि भारत सरकार की एडवाईजरी के अनुसार किसी प्रकार की कोई शोभा यात्रा व कार्यक्रम नहीं किया जायेगा।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राजस्थान प्रभारी सुरेश प्रजापति ने कहा कि इस वर्ष भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयन्ती आषाढ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) रविवार 5 जुलाई, 2020 को है जो राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान के प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित समस्त राजस्थान के कार्यालयों में केवल पदाधिकारियों के साथ भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयन्प्ती हर्षोउल्लास के साथ में मनाई जायेगी। इसमें सभी कार्यालयों में सैनेट्राईज करके व सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा। भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की कहानी सभी को सुनाई जाएगी। राजस्थान प्रभारी सुरेश प्रजापति ने कहा कि प्रदेश कार्यालय स्तर पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री की किट का भी वितरण अलग-अलग जगह करवाया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान के प्रदेश मुख्य महासचिव अमर सिंह सलावद ने कहा कि भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयन्ती राजस्थान में सभी प्रजापति/कुम्हार समाज के लोग कोरोना वैश्विक महामारी के कारण सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने, पूर्ण सेनेट्राईज करके अपने-अपने घरों में परिवार के साथ अवश्य मनाए। जिसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अजीजपुर, राजस्थान प्रभारी, सुरेश प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा, प्रदेश मुख्य महासचिव अमर सिंह सलावद, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवचरण कुम्हार, युवा जिला अध्यक्ष राकेश प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम खेड़ली, प्रदेश प्रवक्ता राजीव  प्रदेश मिडिया प्रभारी राजेन्द्र कुम्भकार, जिला संयोजक सम्पत कानूनगो, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल कपासन, आदि सभी ने उक्त कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि कार्यक्रम स्थल को सेनेट्राईज करते हुए सोशल डिस्टेंस, व मास्क लगाकर ही पदाधिकारी आएंगे। जिला कार्यालयों पर भी जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण करवाया जाएगा।
और नया पुराने