*बसंत में खेतेश्वर महाराज के मंदिर का हुआ शिलान्यास*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली: जिले के गांव बसंत में खेतेश्वर आश्रम की शुरुआत करीब बीस पच्चीस साल पहले पैदल यात्रा करके हुई थी। उस समय सभी गांव वालो के सहयोग से आश्रम बनाया गया था आज उसी जगह पर खेतेश्वर मंदिर का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरु किया गया। परम पूज्य गुरु संत खेतेश्वर महाराज का भव्य मंदिर बसंत में बहुत जल्द बनने वाला है जिसका शिलान्यास गांव के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा किया गया। गांव के बडे बुजुर्गो के साथ साथ युवाओं का विशेष सहयोग रहा। राजपुरोहित युवाओं का दाता के प्रति आस्था और विश्वास हैं और उसी का प्रमाण है कि ये कार्य जल्द शुरू किया गया। इस मौके पर राजपुरोहित समाज के वरिष्ठ सदस्य समाज बंधुओ की उपस्थिति रही। अशोक राजपुरोहित खरोकडा ने कहा कि गुरु महाराज राजपुरोहित समाज में जन्म लेकर ब्रह्म समाज को संगठित कर आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर राजपुरोहित समाज को अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्रदान की। एकता में अनेकता मूल मंत्र से सर्वजन को रास्ता दिखाया। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में व्यापक वृद्धि की।
Tags
pali