कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन



एक आईना भारत

चाकसू, (संवाददाता अशोक प्रजापत)-  चाकसू मुख्यालय पर श्री कामधेनु गौशाला एवं नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर चाकसु में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गौ सेवा परिवार समिति के सदस्यों एवं युवाओ द्वारा भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित किया। साथ माल्यार्पण कर भारत माता के जयकारों के साथ शहीद हुए जवानों को नमन करके श्रधांजलि दी गयी। इसमें स्वामी विवेकानंद युथ ब्रिगेड तहसील अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, मुकेश सैनी,सोनू डोबला,आशीष वाल्मीकि,ओपी यादव, दीपक शर्मा, पवन शर्मा, राजेश, विकास, विपिन, गणेश, अक्षय, धीरज, धर्मराज, एवं अन्य युवा मौजूद रहे। वही चाकसू क्षैत्र के गांव छान्देल कलां तिवाड़ी कॉलोनी मंदिर परिसर में यूथ ब्रिगेड छान्देल ईकाई अध्यक्ष शुभम शर्मा के नेतृत्व में शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
और नया पुराने