भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष का नागौर आगमन के दौरान प्रचार मंत्री ने किया स्वागत

भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष का नागौर आगमन के दौरान प्रचार मंत्री ने किया स्वागत

एक आइना भारत / प्रकाश इन्दलिया 

भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी आत्माराम उपाध्याय व सुन्दरदास महाराज, देवा आश्रम मारवाड़ जक्शन का हनुमानगढ़ कार्यक्रम जाने के दौरान विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में आगमन हुआ, गो चिकित्सालय में प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश रावल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।                     इस मौके पर स्वामी आत्माराम उपाध्याय ने गो चिकित्सालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान नन्दा कामधेनु को पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की आगामी माह मे जोधपुर में दलित साहित्य अकादमी द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जायेगा जिसमें राज्यभर से अकादमी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेगें, बड़ी संख्या में नागौर जिले के कर्ण धारों को कोरोना योद्धा सम्मान-पत्र से सम्मानित किया जायेगा।                  इस दौरान कामधेनु सेना राष्ट्रीय महासचिव दीपेन्द्रसिंह राठौड़, कैलाश ईनाणियां, सुनील झुरिया, श्रवणपुरी गोस्वामी, धनराज पारीक, अशोक ढ़ाका सहित बड़ी संख्या में यात्री और गोभक्त उपस्थित थे।
और नया पुराने