*भाजपा खौड मंडल अध्यक्ष ने जारी की अपनी कार्यकारिणी*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली. भाजपा खाैड़ मंडल के अध्यक्ष हुकमसिंह खराेकड़ा ने कार्यकारिणी का गठन किया है।पार्टी संगठन के उच्च पदाधिकारीयों के निर्देशानुसार कार्यकारिणी में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी दी गई और सभी वर्गाें को ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्ष मंशाराम परिहार और सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार सभी वर्गों काे स्थान दिया गया है। इसमें दाकदेवी जणवा, पप्पूदेवी देवासी, मदनलाल सीरवी, राजेंद्र प्रसाद वैष्णव, गणपतलाल लाहाेर, नारायणसिंह राव काे मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया।इसी प्रकार लता मेघवाल,नारायणसिंह राजपूत व धनाराम सीरवी काे मंडल महामंत्री बनाया गया।इसके अलावा तारा मीणा, अजीत लाेढ़ा, केसाराम कुमावत, सुरेश दर्जी, मंजू देवी, जेठाराम सीरवी काे मंडल मंत्री व प्रकाशसिंह राजपुराेहित काे काेषाध्यक्ष बनाया गया। सभी नये पदाधिकारीयों ने जिला अध्यक्ष और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में माेदी सरकार की जन कल्याणकारी याेजनाओं काे आमजन तक पहुंचायेंगे।
Tags
pali