*नेता प्रतिपक्ष रानी ने नरेगा श्रमिको को वितरित किये सेनेटरी कीट्स*।
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली:कोरोना महामारी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ के स्वास्थ्य को देखते हुये राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने गरिमा अभियान की शुरुआत की है ।इसके तहत राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रीयाज के निर्देशानुसार पाली जिले में रानी पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता व जिला कांग्रेस महासचिव रेखा परिहार द्वारा अपने क्षेत्र के ढारीया ग्राम पंचायत मे नरेगा श्रमिको को सेनेटरी कीट्स वितरित किये जिसके लिए महिलाओं ने महिला कांग्रेस का आभार जताया। महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़ ने कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताये।डिम्पल राठौड ने कहा है कि ये अभियान लगातार आगे भी चलता रहेगा। महिलाओं के कंधे पर घर से बाहर तक की जिम्मेदारी होती है इसलिए उनका स्वस्थ और स्वच्छ रहना अति आवश्यक है अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद नहीं सकते पर यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है। इस मौके महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़ घानेराव,सरोज परिहार,सुमित्रा मेन्सन,नरेगा मेट हरीराम मेघवाल व श्रमिक महिलाएं उपस्थित रही।
Tags
pali