*भाजपाईयों ने नरेगा में बांटे मास्क*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली: रानी पंचायत समिति के नादाना जोधान के सांप नाडे में खुदाई करने वाले 120 नरेगा मजदूरों को बीजेपी खौड मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकडा, बिजोवा मंडल अध्यक्ष हरि कृष्ण चौधरी, खौड मंडल उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, उपसरपंच पकाराम सीरवी, वार्डपंच भूरसिंह, बूथ अध्यक्ष जीवाराम चौधरी, समाजसेवी वख्ताराम चौधरी, नेताराम, बद्री मराज, ओगडराम प्रजापत, पत्रकार अशोक राजपुरोहित ने मास्क वितरित किये। खौड मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकडा ने नरेगा श्रमिकों को केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बिजोवा मंडल अध्यक्ष हरि कृष्ण चौधरी ने उपस्थित श्रमिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। खौड मंडल उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनने की बात कही।नरेगा श्रमिकों की मेट प्रियंका कंवर ने बताया कि 120 श्रमिक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मजदूरी कर रहे हैं साथ ही सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
Tags
pali