राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवाल बस्ती में कोरोना रोकथाम पोस्टर का विमोचन किया

एक आईना भारत सिरोही 

हितेश कुमार रावल

कालंद्री | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट एवं गाइड जोधपुर  बाबू सिंह राजपुरोहित एवं सीओ स्काउट सिरोही  नरेंद्र खोरवाल एवं रा उ मा वि डोडूआ के अनुभवी स्काउटर सरुपा राम  माली के द्वारा इको क्लब  के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया इस दौरान इन्होंने विद्यालय  की हरी-भरी वाटिका, पक्षियों के लिए लगाए गए घोंसले, चुग्गा पात्र  एवं परिंडो को देखकर अत्यधिक प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान उनके हाथों से मिट्टी से बनाए हुए घोंसले लगवाये गये तथा  पूरे मंडल के लिए  इन घोंसलों को अनुकरणीय बताया। साथ ही स्थानीय संघ कालंद्री द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बनवाए  गए पोस्टर का विमोचन भी किया। इको क्लब के द्वारा इन सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों के लिए उन्होंने संस्था प्रधान एवं स्थानीय संघ कालंद्री के सचिव  कनीराम संत एवं समस्त स्टाफ  को बधाई दी एवं  आगे भी इसी प्रकार  सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संस्था प्रधान   संत के द्वारा पदाधिकारियों का स्थानीय संघ कालंद्री का स्कार्फ़ एवं मोमेंटो के द्वारा स्वागत किया।

और नया पुराने