पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
एक आईना भारत/अशोक प्रजापत
चाकसू/(अशोक प्रजापत)- जयपुर के फागी क्षेत्र में राजस्थान अभियान के तहत जिलेभर में कई पौधरोपण कार्यक्रम हुए। लोगों ने पौधरोपण किया तथा राजस्थान को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। पौधों की देखभाल के लिए जिम्मेदारी ली गई। फागी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थला सहित कई राजकीय विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाएं। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार है। उन्होंने कहा कि दिनों-दिन पर्यावरण का क्षरण हो रहा है। अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। शिक्षक राधेश्याम शर्मा ने आव्हान किया कि सभी को मानसून में घर-आंगन में पौधरोपण करने का आह्वान किया। राजकीय उमावि में 101 पौधे लगाए गए। सामाज सेवी मंगल राम बुनकर ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय प्रशासन को आर्थिक सहयोग दिया। इस दौरान मनोज कुमार शर्मा, इमरान नकनी, रानी चम्पा, गुंजन, ईश्वर लाल, धन्ना राम, मंगलराम बुनकर, अम्बालाल, दिनेश, राजेंद्र व भंवर योगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे व विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए। प्रत्येक सदस्य ने कम से कम पांच पांच फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने सभी अध्यापकों एवं आसपास के लोगों को जागरूक करने की बात कही।
Tags
chaksu