गोगामेड़ी के जन्मदिवस पर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना - श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के जन्मदिवस पर सिवाना तहसील अध्यक्ष ओम सिंह तेलवाडा के नेतृत्व में सिवाना टीम ने राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए। तहसील अध्यक्ष ओम सिंह तेलवाडा ने बताया कि राजपूत युवा ह्रदय सम्राट सुखदेव सिंह का जन्म एक सामान्य राजपूत परिवार में हुआ माता इचरज कँवर पिता अंचल सिंह ने लालन पालन किया और क्षात्र धर्म का पाठ पढ़ाया अपने संस्कारो और मेहनत के दम पर राजपुताना को एक करने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया इस वीर भाई को करणी सेना की पूरी टीम की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक बधाई माँ करणी का आशीर्वाद ऐसा ही बना रहें.! इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवदत्त बोड़ा तहसील अध्यक्ष ओम सिंह तेलवाडा़, दलपत सिंह खाखरलाई, विक्रम सिंह कुसीप,खेत सिंह देवंदी, गजेंद्र सिंह तेलवाडा़, देवेंद्र रामावत,कैलाश सिंह राजपुरोहित शैतान सिंह कुसीप, सहित कई लोग मौजूद थें!
Tags
siwana