बिजली के बिलों में वृद्धि के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करेंगे

बिजली के बिलों में वृद्धि के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करेंगे

एक आईना भारत

चाकसू:-(अशोक प्रजापत) चाकसू मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल कार्यालय चाकसू में नगर कार्यक्रम प्रभारी जगदीश खींची एवं नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी के नेतृत्व में नगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मीटिंग् आयोजित की गई। जिसमें 31 अगस्त को सुबह 11:00 बजे विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर बिजली के बिलों में भारी वृद्धि ,फ्यूल चार्ज व स्थाई सेवा शुल्क की वृद्धि के कारण प्रति बिल में ₹500 से ₹800 तक की वृद्धि के विरोध को लेकर आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एवं इसके खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा इस दौरान मीटिंग में महामंत्री विनोद  राजोरिया, रामबाबू गोडीवाल, राघव प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, चन्दन गुर्जर, राजेन्द्र शर्मा, सुमन कुमावत,सन्तोष खण्डेलवाल मंत्री दूर्गा प्रसाद, फूलचंद महावर, मनीष सैनी,चंदा देवी, कोषाध्यक्ष अशोक ढोबला, आई टी सेल चाकसू विधानसभा प्रभारी रवि प्रकाश शर्मा, विनोद सैनी बूथ अध्यक्ष शंकर गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
और नया पुराने

Column Right

Facebook