ऐतिहासिक दिन के उल्लास में डूबा सिवाना, हर तरफ श्री राम के जयकारे

ऐतिहासिक दिन के उल्लास में डूबा सिवाना, हर तरफ श्री राम के जयकारे

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :- कस्बे में विभिन्न हिंदू संगठनों ने रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ता हाथों में धर्मपताका लेकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।रैली में शामिल लोगों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू होने की खुशी में आतिशबाजी भी की।रैली सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड,मोकलसर रोड़,गांधी चौक,चुग्गी नाका होते हुए वापस गांधी पहुचीं! वहाँ पर रामभक्तों ने 108 दीपक जलाकर भगवान श्री राम के नारे लगाएं।  मुकेश लंगेरा ने कहा कि भगवान राम के मंदिर का निर्माण शुरू होने से समूचा देश खुशी में झूम रहा है। जिसके लिए घरों में घी के दीपक जलाए जा रहे हैं। हिन्दुओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। राम मंदिर निर्माण को लेकर आज भूमि पूजन किया गया है। भूमि पूजन होने से सभी लोगों में खुशी का माहौल है।ललीत ओझा ने कहा कि वर्षों के अथक प्रयासों के प्रतिफल के रूप में राम मंदिर मिला है। हुकम सिंह गुडा़नाल ने कहा कि करोड़ों हिदुओं की आस्था का मंदिर बनने जा रहा है। जिससे पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इस दौरान रैली में विधायक हम्मीर सिंह भायल,तन सिंह देवंदी, सतीश कुमार सोनी, रणजीत सिंह राजपुरोहित, गौतम सिंह राजपुरोहित, दयाल सिंह राजपुरोहित,किशोर सिंह राजपुरोहित, दशरथ सिंह राजपुरोहित ,जीतु सिंह राजपुरोहित ,गणपत सिंह,कैलाश सिंह राजपुरोहित, केपी सिंह राजपुरोहित, स्वरूप सिंह राजपुरोहित, सहित समस्त हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता  मौजूद थे।
और नया पुराने