श्री खेतेश्वर युवा शक्ति फोर्स ने दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाई

श्री खेतेश्वर युवा शक्ति फोर्स ने दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाई 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित 

सिवाना - श्री खेतेश्वर युवा शक्ति फोर्स द्वारा खेतेश्वर सर्कल पर श्री राम जन्म भूमि पूजन दिवस के  सुअवसर पर 108 दीप प्रज्वलित किए गए। रणजीत राजपुरोहित ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। आज हमें बहुत खुशी है कि 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। भगवान राम हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक हैं। इस अवसर पर केपी सिंह राजपुरोहित, गुमान सिंह, जितु सिंह, किशोर सिंह, दशरथ सिंह, गौतम सिंह, जब्बर सिंह सहित समस्त मोहल्लेवासी मौजूद थे।

इनका कहना है =

राम का मंदिर बनें इसकी अभिलाषा मन में वर्षों से है। मन काफी आनंदित है। मंदिर का पूजन टीवी पर लाइव देखा।
   
     -केपी सिंह राजपुरोहित
और नया पुराने