*राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को दिया ज्ञापन*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली: सुमेरपुर के बसंत गांव में इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण से मोबाइल टॉवर बसंत गांव में लगवाने हेतु ज्ञापन दिया उसमें कहा गया कि जिस तरह से डिजिटल इंडिया ऑनलाइन क्लासेज ,राजकीय कार्य, निजी कार्य संपादित नहीं कर पा रहे हैं ग्रामवासी गांव में पंचायत मुख्यालय एवं सीनियर सेकंडरी विद्यालय होने के बावजूद नेटवर्क सुविधा किसी भी कंपनी की नहीं है जिस कारण से ग्रामीणों को ऑनलाइन कर कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ती है और वर्तमान समय में प्रवासी विद्यार्थी, ग्रामीण ,और कर्मचारी अपना काम पूरा नहीं कर पाते हैं उन्हें सुविधा के लिए गांव से 5 किलोमीटर दूर कोसेलाव जाकर संपादित कार्य करने पड़ते हैं जहां एक तरफ सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती हैं और बसंत ग्रामवासी को इस समस्या से जूझना पड़ता है सारी बातें राज्यसभा सांसद नीरज डांगी साहब को ज्ञापन देकर अवगत कराया सांसद द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया मुंबई कांग्रेस कोऑपरेटिव चेयरमैन दिलीप के राजपुरोहित, जगदीश सिंह राजपुरोहित ,मंगल सिंह राजपुरोहित ,बंसी सिंह राजपुरोहित, महेंद्र सिंह राजपुरोहित ,प्रदीप सिंह बी राजपुरोहित ,लादू सिंह राजपुरोहित ,शंकर सिंह राजपुरोहित ,वाघ सिंह राजपुरोहित ,नरपत सिंह, भरत डी राजपुरोहित ,सोना राम मेघवाल ,फूलाराम मेघवाल नारायण लाल मेघवाल ,गौरव राजपुरोहित और रमेश राजपुरोहित मौजूद रहे।
Tags
pali
