महामण्डलेश्वर के सानिध्य में मनाया कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन्मोत्सव

महामण्डलेश्वर के सानिध्य में मनाया
कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन्मोत्सव
        पीड़ित गौवंश हितार्थ डलवाया हरा चारा, गोसेवकों को खिलाया महाप्रसाद
एक आइना भारत / प्रकाश इन्दलिया 

नागौर। कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन ने अपना 25वां जन्मोत्सव कामधेनु सेना संस्थापक महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज के सानिध्य मे मनाया।
कामधेनु सेना के जिलाध्यक्ष अशोक गोदारा ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सैन ने अपना 25 वां जन्मोत्सव गो चिकित्सालय की पीड़ित गोवंश के बीच पाश्चात्य संस्कृति को छोड़कर भारतीय संस्कृति के तरीके से मनाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वप्रथम महामण्डलेश्वर को पुष्प माला व मिठाई भेंट की तथा आशीर्वाद स्वरूप स्वामीजी ने सैन को साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रसिद्ध कथावाचिका देवी ममता देवीजी को साफा पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन्मदिवस के अवसर पर गो चिकित्सालय में समस्त गो सेवको को मिठाई खिलाई और पीड़ित व दुर्घटनाग्रस्त गोवंष को 1 पिकअप गाड़ी हरा चारा डालकर गौमाता का आशीवार्द प्राप्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित गोवंश के बीच अपना 25 वां जन्मोत्सव मनाकर देष के समस्त गो सैनिकों व गोभक्तो को संदेश दिया कि आप भी अपना जन्मदिन महंगी होटलों में, रेस्टोरेन्ट में, पार्टी क्लब में मनाकर हजारो रू. खर्च करते हैं उस जन्मदिन में इतना आनंद नहीं आता जितना गौशाला में जाकर गायों को खाद्य सामग्री भेंट कर, रिजगा डालकर आनंद  की अनुभूती होती हैं।
इस अवसर पर नागौर जिले के आस-पास के गो सैनिकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाईया व शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर कामधेनु सेना के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवणराम बिश्नोई, मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख श्रवणपुरी गोस्वामी, नागौर तहसील अध्यक्ष राजूराम काला, रेण ग्राम अध्यक्ष जगदीश बिश्नोई, विमलेश गोदारा, प्रवीण बिश्नोई, सहित बड़ी संख्या में गो सैनिक उपस्थित थें।
और नया पुराने