अटल बिहारी वाजपेयी की दुसरी पुण्यतिथि मनाई

अटल बिहारी वाजपेयी की दुसरी पुण्यतिथि मनाई 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :- पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दुसरी पुण्यतिथि पर उन्हें रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भाजपा कार्यकर्ताओं संग अन्य कृतज्ञजनों ने अटल जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। खेतेश्वर ई मित्र के  पास  श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आशु सिंह राजपुरोहित ने कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। भारत का संसदीय इतिहास सदैव उनका गुणगान करेगा। वर्तमान में किसानों को मिल रही छह हजार की सहयोग राशि अटल बिहारी के प्रेरणा से ही साकार हो पाया है। कैलाश सिंह राजपुरोहित ने वाजपेयी को एक कुशल राजनेता व अच्छा कवि बताया। कहा कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर भय भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की कल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर,निर्मल जैन, भरत माली,जेठाराम माली, कैलाश सिंह राजपुरोहित, गणपत सिंह राजपुरोहित,चुन्नीलाल, तरूण सुन्देशा, दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरगरा सहित कई लोग उपस्थित थें! 
और नया पुराने