चाकसू भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौसा सांसद जसकौर मीणा का स्वागत किया



एक आईना भारत


चाकसू:-(अशोक प्रजापत) चाकसू मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चाकसू की नवगठित कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी एवं भाजपा विधायक प्रत्याशी रामअवतार बैरवा के नेतृत्व में माननीय सांसद जसकौर मीणा के निज आवास पर उनका अभिवादन करने पहुंची।जिस दौरान कार्यकारिणी में सांसद महोदया को स्मृति चिन्ह व सांसद महोदया का हस्तनिर्मित छायाचित्र देकर एवं मोदी गमछा पहनाकर आभार व्यक्त किया। साथ ही कोरोना महामारी व चाकसू क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की इस दौरान नगर महामंत्री विनोद राजोरिया, राघव प्रकाश शर्मा, रामबाबू गोड़ीवाल, नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, एडवोकेट अर्जुन सिंह राजावत, नगर मंत्री फूलचंद महावर, मनीष सैनी, कोषाध्यक्ष अशोक डोबला, देहात युवा अध्यक्ष राजेश चौधरी, चाकसू विधानसभा आईटी सेल प्रभारी रवि प्रकाश शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख छोटू बेरवा, युवा कार्यकर्ता जीतू गोस्वामी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
और नया पुराने