बिजोवा में फेस फाऊंडेशन फाॅर इकोलाॅजिकल सेक्युरीटी संस्था की हुई बैठक



एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

खरोकडा :  बिजोवा गांव मे फेस फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सेक्युरीटी संस्था की और से बंजर भूमि चरागाह विकास समिति की और से बैठक का आयोजन रखा गया जिसमे चरागाह भूमि का संस्था के राजस्थान अध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल जिला कोडिनेटर गणपत प्रजापति  ने चरागाह भूमि का मौका मुआवना किया तथा गोचर भूमि को कैसे विकास किया जाये और उसको पशुओं के घास व पानी की व्यवस्था के बारे मे जानकारी दी ग्रामीणों को बताया की चरागाह समिति को सक्रिय बनाये व आप सब की जिम्मेदारी है पंचायती राज नियम 1996के धारा 170 के  नियम 1के अन्तर्गत हर जिला स्तर पंचायत समिति व ग्राम पंचायत व प्रत्येक राजस्व गांव मे चरागाह समिति गठन करने के सरकार ने आदेश जारी किये है  इसमें मौजूद संस्था प्रशिक्षक सीता कड़ेला (निम्बाड़ा )कांता मेवाड़ा  वालाराम  पारगी चंपालाल कमल किशोर  रमेश कुमार  आदि मौजूद थे।
और नया पुराने