किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर उपाध्यक्ष पद पर राजपुरोहित मनोनीत


एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 


खरोकडा:पश्चिम राजस्थान से किसानों के हित का सबसे बड़ा संगठन किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर के अध्यक्ष जयेन्द्रसिंह गलथनी द्वारा निडर,ऊर्जा से ओत प्रोत एवं शानदार व्यक्तित्व के धनी आदरणीय प्रकाशसिंह  राजपुरोहित पावा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।प्रकाश सिंह राजपुरोहित हर समय किसान और गरीब व्यक्तियों के हित में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले एक व्यक्ति हैं जोकि वर्तमान समय में पावा ग्राम के सरपंच प्रतिनिधित्व है जब किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर के अध्यक्ष ने यह घोषणा की प्रकाश सिंह राजपुरोहित को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है तब समस्त किसान बंधुओं ने उनको बधाई दी और पत्रकार अशोक राजपुरोहित खरोकडा, कपिलसिंह बसंत ने भी बधाई दी। और सभी किसानों के चेहरे पर एक चमक आई क्योंकि प्रकाश सिंह ने हमेशा गरीब लोगों के साथ में अपना परिवार बनाया है उसी कारण से उन्हें सरपंच प्रतिनिधि की प्राप्ति हुई और कोरोना जैसी महामारी में निडरता से अपने ग्राम पंचायत में पूरी तरह से सक्षम और हर एक नागरिक की रक्षा के लिए कदम से कदम साथ चलें आज किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर के उपाध्यक्ष भी मनोनीत हुए। अनिल पूरी,भंवर  घांची,गणपत सिंह, जब्बर सिंह, अचलाराम मीणा, गलाराम मेघवाल,जीवाराम चौधरी, सूरजपाल सिंह मौजूद रहे
और नया पुराने