एक आईना भारत
चाकसू:-(अशोक प्रजापत) चाकसू उपखंड क्षेत्र में जगह-जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकताओं ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दौसा लोकसभा युवक कांग्रेस महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी कि टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर कोटखावदा तहसील कार्यालय में पौधारोपण के साथ आसपास के सार्वजानिक स्थानों पर भी पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। सुबह-सुबह जानवरों को हरा चारा खिलाकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भरतलाल मीणा रलावता, भगवान सहाय रैगर, विरेन्द्र शर्मा, एन एल बाल जीएल मांड्या, महिला ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
Tags
chaksu