निजी संवाददाता सिवाना
सिवाना :- कविता सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई । कविता सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में संस्थान के सदस्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे के नारों के साथ गांधी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी। कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा देश के उत्थान एवं अखंडता का पाठ पढाया था। ऐसे वीर सपूतों को हमें नमन करना चाहिए। मोहन सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व में अंहिसा व शांति का संदेश दिया। आज वो पूरी दुनिया में पूज्यनीय हैं। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए गए रास्तों पर चलें।इस मौके दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरगरा ई- मित्र संघ अध्यक्ष आशु सिंह राजपुरोहित,छात्र नेता गणपत सिंह राजपुरोहित,तरूण सुंदेशा, गणपत माली, भरत माली,निर्मल जैन, मोहन सिंह राजपुरोहित,प्रेम प्रजापत,विजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
Tags
sivana