कवीता सेवा संस्थान ने लालबहादुर जयंती मनाई



 निजी संवाददाता सिवाना 

सिवाना  :- कस्बे के गांधी चौक पर कविता सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने स्व.लाल बहादुर  शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। राजपुरोहित ने कहा कि भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण, दूरदर्शी व निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। उनके हिमालय जैसे मजबूत नेतृत्व और जय जवान जय किसान के ओजस्वी नारे ने भारत की समृद्धि व सुरक्षा के दो सबसे बड़े स्तंभ..किसानों और जवानों को सशक्त किया। उन्हें कोटि-कोटि नमन।इस मौके पर मोहन सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र कुमार सरगरा, छात्र नेता गणपत सिंह  ,तरूण,भरत,निर्मल, गणपत माली  आदि उपस्थित थे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook