सिवाना पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच के चुनाव संपन्न



सिवाना  :-   पंचायती राज चुनाव के दौरान रविवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उप सरपंचों के चुनाव संपन्न हुए। उपखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों में से 16 ग्राम पंचायतों से निर्विरोध व चार पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से उप सरपंच निर्वाचित हुए।  ग्राम पंचायत अर्जियाणा से राजू सिंह, देवंदी से सकू देवी,मायलावास से गलाराम माली,रमणीया से उगंम कंवर ,धीरा गुलाब सिंह,काठाडी से राम सिंह,खाखरलाई से सजकी, कुसीप से छगना,मुठली से गोपी कंवर ,इन्द्राणा से प्रियंका, नाल से हेम सिंह,अन्नपूर्णा नगर से  ठाकुर सिंह राजपुरोहित, धारणा से रामाराम, मिठौडा़ से जवरी बानो ,कांखी से हकाराम, ईटवाया से मोमताराम, गोलिया से ममता देवी ,मोकलसर से विरेन्द्र सिंह ,मवडी़ से जमना देवी,पंऊ से चैल सिंह ,पादरडी कल्ला से विशनाराम राम देवासी,भागवा रुगनाथपुरा से महेन्द्र सिंह उपसंरपच निर्वाचित हुए।
और नया पुराने

Column Right

Facebook