राजपुरोहित के जन्मदिवस पर मास्क, साबुन व सेनिटाइजर वितरण



अजीत :- समाजसेवी व युवा पत्रकार अशोक सिंह राजपुरोहित के जन्म दिवस पर रविवार को कविता सेवा संस्थान के नेतृत्व में कोरोना वायरस के दौरान कस्बे में मास्क,साबुन व सेनिटाइजर वितरण किए गए! संस्थान के अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने जानकारी दी है कि इस दौरान आम जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी गई। विशेष रूप से मास्क अनिवार्य रूप से लगाने, नियमित अंतराल पर साबुन या सैनिटाइजर से हाथ साफ करने, सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने, गरम पानी व काढ़ा का सेवन करने, स्वच्छता रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। 
उपाध्यक्ष तरूण सुंदेशा ने कहा कि आम व्यक्ति कोरोना टेस्टिंग कराने में डरता है। इस बीमारी से डरने की नहीं पूरे आत्मविश्वास के साथ लड़ने की आवश्यकता है। लोगों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु पौष्टिक भोजन व साधारण व्यायाम करते रहना चाहिए। संक्रमण की स्थिति में जरूरी सावधानी व चिकित्सकीय सलाह से स्वयं भी स्वस्थ हो सकते हैं एवं दूसरे व्यक्तियों में संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।इस मौके पर अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, मोहन सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष तरूण सुंदेशा, गणपत माली, गणपत सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र कुमार सरगरा, सहित संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद थें! 
और नया पुराने