हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती

हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती
निजी संवाददाता सिवाना 
सिवाना :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को हर्षोउल्लास से मनाई गई। कविता सेवा संस्थान के सदस्यो ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन् किया ।अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि जय जवान-जय किसान के प्रणेता, सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति, माटी के लाल, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटिशः नमन। वहीं महात्मा गांधी को नमन करते हुए राजपुरोहित  ने कहा कि सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश देकर विश्व को राह दिखाने वाले हमारे प्रिय बापू की जयंती पर शत शत नमन। इस दौरान मोहन सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र कुमार सरगरा, आशु सिंह राजपुरोहित, छात्र नेता गणपत सिंह  ,तरूण,भरत,निर्मल, गणपत माली आदि उपस्थित थे।
और नया पुराने