कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल कार्यक्रम किया




एक आईना भारत

चाकसू:-(अशोक प्रजापत) जयपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा द्वारा राजस्थान कांग्रेस सरकार के कुशासन में हो रहे एक के बाद एक बलात्कार व उसके बाद हत्या महिला अपराधों को लेकर सोमवार बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें प्रदेश में दलित महिलाओं व बच्चों के साथ हो रहे दुष्कर्म तथा गैंगरेप के संबंध में। कांग्रेस के घोषणा पत्र में चुनावी वादों में कहे वादे कहां गए। लोग व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से पूछ रही है कि "कब होगा न्याय? 
 राजस्थान में एक के बाद एक नाबालिक बच्चों के साथ बलात्कार और उसके बाद हत्या के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कांग्रेस सरकार द्वारा मुंह बंद करके चुपी साध रखी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जाते हैं लेकिन राजस्थान में क्यु नहीं आ रहे हैं सोमवार को जयपुर भापजा कार्यालय पर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता चोमू विधायक रामलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, पूर्व विधायक कन्हैया लाल मीणा, पूर्व विधायक, कैलाश वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम यादव, महिला जिला मंत्री मनोज सिंह डागर , जिला महामंत्री छोटू सिंह आमेरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित चेची, उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम यादव सोना देवी, अहीर एडवोकेट सुमन यादव,राकेश सैनी नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी, रवि प्रकाश शर्मा विनोद सैनी राघव प्रकाश शर्मा, अमित बाहेती आदि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता , युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और नया पुराने