एक आईना भारत
मुंबई: लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुकी संवेदना फाउंडेशन अब कोरोना जैसी संक्रमित बीमारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। संस्था के अध्यक्ष विनोद सदानंद चालके और उपाध्यक्ष अशोक राजपुरोहित ने शनिवार को ठाणे के नवपाडा पोलिस स्टेशन जाकर पी आई अविनाश सोंडकर को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए। पी आई अविनाश सोंडकर ने कहा कि कोरोना वायरस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सावधानी से इस कोरोना वायरस को हराने का है। इससे बचने के लिए हमें खुद सावधान रहना होगा और सार्वजनिक स्थानो पर मास्क लगाये रखना हैं हाथों को नियमित धोते रहना है उन्होंने संवेदना फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद करने व कोरोना वायरस के खिलाफ चलाई मुहिम की सराहना की।
Tags
Mumbai News