विजयाराजे सिंधिया की जयंती मनाई



सिवाना :- कविता सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को  राजमाता विजयाराजे सिन्धिया की जयन्ती मनाई। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। राजपुरोहित  ने कहा कि राजमाता ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। उनके लिए राजसत्ता नहीं बल्कि जन सेवा अहम थी।इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष तरूण सुन्देंशा, ई - मित्र संघ अध्यक्ष आशु सिंह,छात्र नेता गणपत सिंह,गणपत माली,भरत माली,निर्मल जैन आदि ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
और नया पुराने

Column Right

Facebook