
मुम्बई के सिटी सेंटर में जो हादसा हुआ वो आर्थिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है :- भायल
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- स्थानीय विधायक हमीरसिंह भायल ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया की मुम्बई के सिटी सेंटर में जो हादसा हुआ वो आर्थिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस सेन्टर में अधिकतर दुकाने इलेक्ट्रॉनिक की है। जिसमें मुख्य रूप से मोबाईल सर्विस सेन्टर के साथ गोदाम भी है। दक्षिणी भारत की ओधोगिकी नगरी मुम्बई में हमारे प्रान्त के कई व्यवसायी आपके राज्य के विकास में सहयोगी है। इस वर्ष इन व्यवसायो के लिए कई आफतो का सामना करना पड़ रहा है। जिसमे वर्षा अधिक होना एवं सबसे बड़ी समस्या कोविड -19 की रही है। जिसमे लोगो के व्यापार चौपट हो गए। कई महीनों तक इन व्यापारीयो को अपने अपने प्रतिष्ठान बन्द करके अपने गांवो में रहना पड़ा। जिससे आर्थिक मंदी की मार प्रत्येक व्यक्ति पर पड़ी है। सम्पूर्ण मारवाड़ क्षेत्र जिसमे बाड़मेर, जालोर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर जिलों के निवासीयों की दुकानें इस सिटी सेन्टर में बहुत है। लगभग पूरे प्रदेश के लोगो का व्यवसाय इस महानगरी मुम्बई में है। अकस्मात आगजनी की दुर्घटना से लोगो को अपार क्षति हुई है। लोग इस आपत से कैसे उभर सके एंव वापस अपना व्यवसाय कर सके इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को सिटी सेन्टर में हुए नुकसान का आंकलन करवाकर व्यवसायो को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने को लेकर प्रभावी कदम उठाने व सिटी सेन्टर में हुए नुकसान की आर्थिक सहायता दिलवाकर राहत प्रदान करने की मांग की।