एक आईना भारत
चाकसू:-(अशोक प्रजापत) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चाकसू के कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रभावी रणनीति बनाने पर बल दिया। नगर मंडल उपाध्यक्ष सुमन कुमावत ने बताया की चुनाव को लेकर महिलाआें भी अपनी भागीदारी बनाये । वर्तमान समय में महिला किसी भी कार्य में पीछे ना रहे पार्टी को मजबूत बनाये आज महिला हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष सन्तोष खण्डेलवाल, नगर महामंत्री रामबाबू गोड़ीवाल,नगर मंत्री चंदा देवी शर्मा एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Tags
chaksu