कामधेनु सेना ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयन्ती महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री का जीवन सादगीपूर्ण था - सेन महात्मा गांधी का देश की आजादी में बड़ा योगदान था - राष्ट्रीय अध्यक्ष



एक आइना भारत / नागौर

 कामधेनु सेना के राष्ट्रीय महासचिव दिपेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन के नेतृत्व में आज शुक्रवार को कामधेनु सेना राष्ट्रीय कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती मनाई गई। जयन्ती के अवसर पर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्रपट्ट पर पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर मनाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जीवन बड़ा ही सादगीपूर्ण था। महात्मा गांधी का देश की आजादी में बड़ा योगदान था, उन्होंने दुनिया को सत्य और विश्व शांति का सन्देश दिया था।
गांधीजी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिए जोर दिया। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाॅल पहनी जिसे वह स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। महात्मा गांधी ने सादा व शाकाहारी भोजन खाते थे और आत्मशुद्धि के लिए लम्बे-लम्बे उपवास रखते थे। 
लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया जो सबके लिए प्रेरणा स्रोत बन गया। जब देश को भीषण अकाल का सामना करना पड़ा था तो शास्त्री के कहने पर ही लोगों ने एक दिन का उपवास रखना शुरू किया था।
इस मौके पर कामधेनु सेना मध्यप्रदेश राज्य प्रदेशाध्यक्ष श्रवणपुरी गोस्वामी, राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता संजू जांगिड़, रेण ग्राम अध्यक्ष जगदीश बिश्नोई, सीताराम पारीक, नरपत बेनिवाल आशाराम सियोल, दीपिका कपूर, रोहिताश सुथार, सुरेन्द्र पंचारिया, लीलाधर लखारा, संजय शर्मा सहित अनेक कामधेनु सैनिक उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook