चाकसू/आदर्श ग्राम केशवपुरा में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर मनाया पर्व

आदर्श ग्राम केशवपुरा में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर मनाया पर्व

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू के पास आदर्श ग्राम केशवपुरा में बड़ी धूमधाम से मनाया गोवर्धन का पर्व,ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष गल्लाराम सैनी ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा से 1981 में निर्मित आदर्श ग्राम सामाजिक समरसता की दृष्टि से मिसाल है पूरा गांव एक साथ बैलो से गोवर्धन की पूजा करने से आसपास के गांव के लिए प्रेरणा का काम है इस अवसर पर ग्राम विकास समिति की ओर से बैलो के मालिक किसान फैलीराम का सम्मान किया। गोवर्धन पूजन कार्यक्रम करीब 2 घंटे चला।
इस कार्यक्रम में गोवर्धन पूजन, परिक्रमा, आरती एवं रामधुन के साथ नत्य किया गया। विभाग प्रचारक विनायक ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव सामाजिक समरसता की मिसाल बनाएं रखने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच मुकेश कुमार बलाई, वार्ड पंच राजू सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता महेश शर्मा दिनेश शर्मा समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook