प्रकाश पर्व दीपावली के मौके पर शहीदों के नाम जलाए दीपक

प्रकाश पर्व दीपावली के मौके पर शहीदों के नाम जलाए दीपक 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना  :-  दीपावली के पावन त्योहार के मौके पर कविता सेवा संस्थान के नेतृत्व में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम रविवार को शाम 08 बजे गांधी चौक पर आयोजित किया गया! देश के शहीद सपूतों के नाम एक-एक दिया सार्वजनिक रूप से जलाने के लिए अपने अपने घरों से निकलकर एकत्रित हो शहीदों के नाम दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  देश के शहीद सपूतों की याद में दीये रोशन किए। अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कहा कि देश के सरहदों पर मर मिटने वाले वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके ही बलिदान की बदौलत हम परिवार के साथ त्योहार मना रहे हैं। तरुण सुन्देंशा ने बताया कि देश की धरती की मां एवं देश वासियों की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा।इस अवसर पर ओमप्रकाश सुन्देंशा, राजेन्द्र कुमार सरगरा, भरत सुन्देंशा, तरूण सुन्देंशा, गणपत सिंह राजपुरोहित, कान्तिलाल सुन्देंशा, कमलेश, दिनेश, मनोज, शंशाक, सहित युवाओं ने शहीदों को नमन किया! 

और नया पुराने