स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जंयती मनाई

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जंयती मनाई 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित 

सिवाना  :- कस्बे के देवंदी रोड़ पर स्थित बाबा रामदेव मंन्दिर में बी टि एस के कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मास्क व पुरुस्कार का वितरण भरत कुमार फौजी द्वारा किया गया। भरत कुमार फौजी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जनजातियों का संघर्ष इतिहास में अमिट पहचान रखता है। बिरसा मुंडा ने अल्प आयु में ही ब्रिटिश हुकूमत और क्रिश्चियन मिशनरीयों के विरुद्ध जनजाति समाज को संगठित किया। राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठावान होकर आजादी की लड़ाई लड़ी । बाणाराम मुठली ब्लांक अध्यक्ष बी टी एस ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए आजीवन समर्पित रहे बिरसा मुंडा जनजाति समाज ही नहीं अपितु पूरे भारत वासियों के लिए आदर्श है। इनके अलावा  चपत राणा, बंशीलाल मिठौडा, चेतन मुठली, चेतन सिवाना, गोबाराम भील, तुलसाराम मोकलसर, बी जे पी एच टी ब्लॉक अध्यक्ष पारस मोकलसर, सहित युवाओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर   समाजसेवी लाल चंद, रमेश कुमार,विकास, किसन मुठली,  विकास राणा, बाबूलाल सिवाना, दुदाराम, सवाराम थानमाता हिंगलाज, दिव्यांग महिला ब्लॉक अध्यक्ष माया कुमारी भील  दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सहित सैकडों  कार्यकर्ता मौजूद थे।
और नया पुराने