चाकसू गोशाला में गोपाष्ठमी पर्व पर गायों की पूजा की
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू कस्बे में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए श्रीकामधेनु गोशाला में चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं महिलाओं ने गोपाष्ठमी पर्व हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। रामवतार सैनी ने बताया कि चाकसू गोशाला में प्रातः काल से ही गाय पुजन के लिए महिलाओं का आना शुरू हो गया था। गो सेवकों द्वारा गोवंश का विधि विधान से पूजा अर्चना कर दलिया और चारा खिलाया गया।
गो सेवक बुद्धिप्रकाश गौतम ने बताया कि इस पर्व पर चाकसू नगर सहित आसपास के गांवों के गोभक्तो व माता बहनो द्वारा गोशाला पहुंचकर गो माता की पूजा अर्चना एवं गोदान किया गया। मौके पर मोहित अग्रवाल, भागचंद शर्मा, लालाराम सैनी, महेश शर्मा, आशीष गुप्ता, सुरेश यादव, दीपक लाभी, रमेश, कमलेश महाराज, रामभजन रावत, सोनू, सुभाष, रवि सैनी, राजेश सैनी आदि सेवकों ने मिलकर गाय पुजन में सहायता करते गोपाष्टमी पर्व मनाया गया।
Tags
chaksu