चाकसू/चाकसू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष व मंत्रियों को राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया

चाकसू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष व मंत्रियों को राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जयपुर ग्रामीण प्रभारी व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकसू के नेतृत्व में मुलाक़ात कर चाकसू के राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की और उन्होंने पूर्ण रूप से विश्वास दिलाया है कि जल्दी ही एक निष्पक्ष पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। सत्ता एवं संगठन में संतुलन बनाकर सच्चे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को टिकट दिये जाएंगे। संघठन को दरकिनार नही किया जाएगा। जल्द ही पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर आपके बीच मे भेजा जावेगा।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक तंवर, पूर्व विधायक प्रकाश बैरवा, जिला परिषद सदस्य मदन चौधरी , जिलाध्यक्ष जयपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जनजाति विभाग से रमेश मीणा, रानी चौधरी पंचायत समिति सदस्य, दामोदर शर्मा, रामचंद्र चौधरी पूर्व सरपंच निमोडिया, मक्खन बडगूजर सरपंच कोटखावदा, वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सरपंच सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook