चाकसू/पार्षद प्रत्याशी फकरुद्दीन खान मिले कांग्रेस पदाधिकारियों से,

पार्षद प्रत्याशी फकरुद्दीन खान मिले कांग्रेस पदाधिकारियों से, 

पत्रकार के पार्षद प्रत्याशी की दावेदारी पर जताई खुशी

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 से वार्ड पार्षद का चुनाव लडने हेतु पत्रकार फकरुद्दीन खान ने कांग्रेस चुनाव समिति के पदाधिकारियों से मिलकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडने की दावेदारी जताई। इस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सहमति जताते हुए खुशी जताई।
        इस दौरान फकरुद्दीन खान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर मामोडिया, पूर्व चेयरमैन अब्दुल हम्मीद खोखर, राजेंद्र गुर्जर, लल्लूलाल कुमावत, अनिता गुर्जर, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कविता गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद जयकिशन नारोलिया आदि से मिले व कांग्रेस के टिकट पर चुनावी समर में उतरने की दावेदारी जताई।
        इस मुलाकात के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर मामोडिया ने कहा कि होनहार, बुद्धिजीवी युवाओं को भी राजनीति के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा ऐसे व्यक्तियों की पक्षधर रही हैं। पार्टी के प्रति समर्पित युवा ही पार्टी का आधार स्तंभ है।
        पूर्व नगरपालिका चेयरमेन राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि फकरुद्दीन खान जैसे शिक्षित व बुद्धिजीवी युवाओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत हैं। वहीं कविता गुर्जर ने कहा कि फकरुद्दीन खान हमेशा ही निष्पक्ष पत्रकारिता करते रहे हैं व कांग्रेस पार्टी के समाचारों का निष्पक्षता से प्रकाशन व प्रसारण किया। कांग्रेस के सिंबल पर उनकी दावेदारी स्वागतयोग्य हैं।
और नया पुराने