ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बनाया 136 स्थापना दिवस
एक आईना भारत ।आहोर
आहोर कस्बे में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय आहोर पीसीसी सदस्य ऊमसिंह चांन्द्राई एवं वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के तत्वाधान में राष्ट्रीय काँग्रेस 136 स्थापना दिवस मनाया।
सभा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सेवादल कांग्रेस आमसिंह परिहार ने बताया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों और आमजन के हितेषी रही है और आगे भी किसानों और आम जनता के साथ रहेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देशानुसार किसान विरोधी कानून बिल को गाँव गाँव ढाणी ढाणी तक रैली के माध्यम से पहुचाने का संकल्प लिया।
देश में देशप्रेम और राष्ट्रवाद की धारणा व भाव किसी में है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसजन में है, जो तब भी तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लड़ी थी और आज भी तानाशाह सरकार के खिलाफ जनता और देश की लड़ाई लड़ रही है, देश को स्वतंत्र कराने/ देशवासियों को अधिकार दिलाने के लिए तमाम आंदोलन कर रही है,सभा में वीडियो के माध्यम से देशभक्ति का मतलब देश को बताना है।।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी विक्रमसिह बालोत पचानवा,हमीरसिह बालोत सेदरिया बालोतान,पारसमल सुथार,राणाराम चौधरी,जिलापरिषद सदस्य मागीलाल चरली,सुरेश कुमार आहोर समेत कांग्रेस कार्यकर्ता समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
ahore