कांग्रेस सबसे पुरानी और राष्ट्रीय पार्टी है :- रामाकिशन विश्नोई

कांग्रेस सबसे पुरानी और राष्ट्रीय पार्टी है :- रामाकिशन विश्नोई 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

कांग्रेस तो कुरबानी और शहादत का नाम है  :- रामदेव

सिवाना :- कस्बे के अमृतीया बेरा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाली देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस गरीमापूर्ण तरीके से सादगी के साथ मनाया ! इस दौरान मुख्य अतिथि पुर्व राजसीको चेयरमैन सुनील परिहार का युवा नेता रामाकिशन विश्नोई ने  साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। सुनील परिहार ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी के साथ साथ एक विचार धारा का नाम है। कांग्रेस की कुर्बानी का लंबा इतिहास है। देश की आजादी से लेकर विश्व में भारत को विकास की राह पर अग्रसर किया है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष पुनमचंद रामदेव ने कहा आज देश में जो भी विकास की योजना चल रही है वो कांग्रेस की ही देन है। भाजपा वाले केवल नाम बदल बदल कर अपना पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस तो कुरबानी और शहादत का नाम है। युवा नेता रामाकिशन विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी और राष्ट्रीय पार्टी है। आज के बदलते हुए परिवेश में कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। युवाओं की ज्यादा- ज्यादा संख्या पार्टी में शामिल करने की जरूरत है। इस अवसर पर  ब्लॉक महासचिव जाकिर हुसैन, प्रकाश बालड़, ताजु खान, माधुपुरी वैष्णव,  रमेश सांख्ला, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थें!
और नया पुराने