चाकसू/कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया

कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जयपुर दक्षिण देहात की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम यादव वह जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि  वर्तमान कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। तथा अपराध के क्षेत्र में भी राजस्थान भारत के कई राज्यों से आगे आ गया है तथा किसान विरोधी गहलोत सरकार ने किसान भाइयों का अहित किया है वर्तमान समय में राजस्थान में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक  है पूनम यादव ने अशोक गहलोत को चूड़ियां भेजकर बताया कि गहलोत साहब अगर आप से सरकार नहीं चल रही है तो आप चूड़ियां पहन लीजिए और राजस्थान की महिलाओं को सरकार चलाने का अवसर दीजिए।
और नया पुराने

Column Right

Facebook